{"_id":"614b8ff88ebc3efb4e59a7c0","slug":"the-car-of-choice-was-attacked-as-useless-panipat-news-knl84108343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंद की कार को बेकार बताकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंद की कार को बेकार बताकर किया हमला
विज्ञापन
पानीपत। स्काई लार्क के पास एक शोरूम में एक युवक ने कार पसंद की और घर जाने लगा। इसी बीच परिचित आया और कार को बेकार बताकर उसकी पसंद की कार लेने के लिए कहने लगा। युवक ने परिचित को मना किया तो वह तैश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने विरोध किया तो परिचित ने पंच से चार बार हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
तहसील कैंप के न्यू विकास नगर निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह 20 सितंबर की शाम स्काई लार्क मार्केट स्थित शोरूम में कार खरीदने के लिए गया था। उसने वैगनआर कार पसंद की और घर जाने लगा। इसी बीच कपिल लूथरा आया और पसंद की गई कार की कीमत पूछी। उसने कार को मंहगा और बेकार बताया और एक लाख रुपये सस्ते में दूसरी कार दिलाने की बात कही।
उन्होंने कपिल को कहा कि इतने फर्क में कोई अच्छी गुणवत्ता की कार नहीं मिल सकती, इसी बात पर कपिल को गुस्सा आया और वह बहस करने लगा। गाली-गलौज की तो वह घर जाने के लिए चलने लगा, लेकिन आरोपी ने एक्टिवा की चाभी निकाल ली और उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि आरोपी ने उसके मुंह पर पंच से तीन से चार बार हमला किया। हरे रामा मोटर्स के मालिक प्रवीन और हरपाल ने उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहर थाना प्रभारी