फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bomb squad checked the security of the court, two CCTV cameras were found defective.

Panipat News: बम स्क्वाॅयड ने कोर्ट की सुरक्षा जांची, दो सीसीटीवी कैमरे खराब मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The bomb squad checked the security of the court, two CCTV cameras were found defective.
पानीपत। जिला सचिवालय की सुरक्षा के मद्देनजर मधुबन बम स्क्वाॅयड पानीपत पहुंचा और डेढ़ घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान टीम को दो सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। टीम ने संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। पानीपत जिला न्यायालय के बाद टीम समालखा न्यायालय पहुंची। वहां भी टीम ने जांच की।
विज्ञापन

बम स्क्वाॅयड का नेतृत्व एएसआई कुलदीप ने किया। टीम पानीपत में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची थी। उन्होंने आगमन गेट पर सुरक्षा व्यवस्था देखा। गेट पर रखे मेटल डिटेक्टर की गहराई से जांच की। इसके अलावा गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या देखी। फिर प्रत्येक फ्लोर पर जाकर जांच की। सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो कैमरे खराब मिले। उन्हें 24 घंटे के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया। टीम पानीपत न्यायालय परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रही। इसके बाद समालखा न्यायालय परिसर पहुंची और वहां भी सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। बम स्क्वाॅयड के साथ पानीपत शहर थाने से एसआई जितेंद्र, सीआईडी से राजबीर और एसए विक्रम भी रहे।
विज्ञापन

बम स्क्वॉयड और डाॅग स्क्वाॅयड हर तीन माह में जिले में कोर्ट परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निरीक्षण करती है ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने से लोगों के मन में डर के बजाय खुशी का माहौल पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed