फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body of a missing elderly woman was found in the canal

Panipat News: लापता बुजुर्ग महिला का रजवाहे में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing elderly woman was found in the canal
पानीपत। करनाल के जुंडला कस्बे से एक सप्ताह पहले लापता एक बुजुर्ग महिला का शव खुखराना गांव स्थित सीमेंट फैक्टरी के नजदीक थर्मल रजवाहे में मिला है। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुराना औद्योगिक क्षेत्र में थर्मल रजवाहे में खुखराना स्थित सीमेंट फैक्टरी के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया।
विज्ञापन

उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और जिलों से संपर्क किया था। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त तुलसा (75) निवासी जुंडला करनाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और एक मई को लापता हो गई थी। जिसकी जुंडला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शनिवार को मृतका के परिजन पानीपत पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed