फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The authority has decided to improve infrastructure in Sectors 7, 13, 17, and 18.

हुडा सेक्टर्स की सुधरेगी सूरत: कहीं दुरुस्त होगी पेयजल लाइन, तो कहीं जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
The authority has decided to improve infrastructure in Sectors 7, 13, 17, and 18.
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-7, 13-17 और सेक्टर-18 के लिए दो अलग-अलग ओपन टेंडर जारी किए गए हैं। इन टेंडरों के माध्यम से जहां एक तरफ मुख्य पाइपलाइन में हो रहे वाटर लीकेज को रोककर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी, वहीं दूसरी तरफ मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की सफाई की जाएगी। इन दोनों मरम्मत कार्यों के लिए लगभग 1.65 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टरों में पर्याप्त सुविधा नहीं थी। आरडब्ल्यूए इसके लिए लगातार मांग कर रही थी। सेक्टरवासी गत सप्ताह ही प्राधिकरण के रोहतक प्रशासक से मिलने पहुंचे थे। उनके न मिलने पर ईओ रोहतक को अपनी समस्या से अवगत कराया गया था। सेक्टरवासियों ने 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने विकास कार्यों के टेंडर जल्द ही लगाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

30 से 60 दिनों के भीतर पूरा करना होगा काम
सेक्टरों की अलग-अलग समस्याओं को देखते हुए काम की समय सीमा तय की गई है। सेक्टर-7 और 13-17 में मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइनों में हो रहे लीकेज को ठीक करने के लिए 83,644 रुपये का बजट तय किया गया है। इस काम को ठेकेदार को 30 दिन के भीतर पूरा करना होगा। वहीं सेक्टर-18 में मानसून के मद्देनजर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइनों के संचालन, रखरखाव और रोड गलियों की गहन सफाई के लिए 81,926 रुपये का बजट रखा गया है। इसे 60 दिनों (2 महीने) के भीतर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासी बोले काम सिरे चढ़ने जरूरी
सेक्टरवासियों ने प्राधिकरण के टेंडरों को राहतभरा बताया है। हुडा कांफिडेरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि प्राधिकरण को धरातल पर काम करने की जरूरत है। इससे लोगों की समस्याओं का पता चलेगा और समाधान भी जल्द किया जा सकेगा।



वर्जन :पेयजल लाइनों की मरम्मत और ड्रेनेज की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा। इससे सेक्टरवासियों को सुचारू पेयजल मिल सके और बरसात में जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े।
जगमाल, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article