फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused who sheltered the murder accused was arrested from UP

हत्या आरोपी को पनाह देने वाले आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
The accused who sheltered the murder accused was arrested from UP
समालखा। समालखा निवासी घी व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में गांव आट्टा निवासी आरोपी दीपक उर्फ कुकू को पनाह देने वाले मुब्बी कलां, बागपत निवासी रणबीर को सीआईए-वन पुलिस ने गांव मुब्बी कलां, बागपत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रणबीर ने दीपक के बारे में सब कुछ जानते हुए भी उसे अपने घर पर छिपाकर फरारी काटने में उसकी सहायता की थी। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विदित है कि व्यापारी राजकुमार की चार जनवरी को हत्या के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक उर्फ कुकू निवासी आट्टा को 24 फरवरी की देर रात सीआईए-वन पुलिस की टीम ने जौरासी से हथवाला रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया था। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उसने बताया था कि वह फरारी के दौरान यूपी में रणबीर के घर पर करीब 10 दिन छिपकर रहा था जबकि तीन आरोपियों अंशुल, प्रशांत व वंश उर्फ विशु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed