फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Textile park file stuck, MD sits on strike

Panipat News: टेक्सटाइल पार्क की फाइल अटकी, धरने पर बैठे एमडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Textile park file stuck, MD sits on strike
पानीपत। औद्योगिक नगरी में अधिकारियों की मनमर्जी के चलते टेक्सटाइल पार्क का कार्य अटक कर रह गया है। जीटी रोड पर दीवाना गांव के नजदीक करीब 59 एकड़ में बनाए जाने वाला पार्क का प्रस्ताव डीटीपी कार्यालय में अटका हुआ है। स्थानीय अधिकारी नवीनीकरण की मंजूरी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में 2014 में मंजूर टेक्सटाइल पार्क आज भी फाइलों में अटका हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर डीटीपी कार्यालय में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीटीपी पर जान बूझकर फाइल रोकने के आरोप लगाए हैं। वे करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे। सुशील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 में प्रोजेक्ट मंजूर किया था। उन्होंने आलिशान इको टेक्सटाइल पार्क नाम दिया था और दीवाना गांव में 58 एकड़ में 180 प्लॉट काटने की योजना बनाई थी। इसका 2019 में लाइसेंस ले लिया। उन्होंने लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए 2025 में एप्लाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 18 अगस्त को निदेशालय ने मंजूर कर जिला नगर योजनाकार को रिपोर्ट देने के लिए लिखा था। वह इसके बाद सात महीने से कार्यालय के चक्कर काट रहा है। अधिकारियों ने अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क बनाने का काम अटका हुआ है।
सर्विस एक्ट में शिकायत दी तो आधी अधूरी दी रिपोर्ट : सुशील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार रोहतक को 28 नवंबर 2025 को पत्र लिखा। उनको पूरे मामले से अवगत कराया और राइट टू सर्विस एक्ट में कार्रवाई कराने की बात स्पष्ट लिखी।
उन्होंने शिकायत की तो 15 फरवरी को एक रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई। निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट मांगी और मेल के माध्यम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं दी गई है।

अधिकारी नहीं मिलते, रजिस्टर तक नहीं लगाया : सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह उनके कर्मचारी कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। यहां अधिकारी नहीं मिलते हैं। कार्यालय में विजिटर रजिस्टर भी नहीं लगाया गया है। इससे कार्यालय में आने का रिकॉर्ड तक नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed