{"_id":"625f159e7af4e83ca87df64a","slug":"tender-amount-increased-but-even-then-old-bars-and-bricks-were-installed-panipat-news-knl105474194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर राशि बढ़ाई पर तब भी पुराना सरिया और ईंटें लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर राशि बढ़ाई पर तब भी पुराना सरिया और ईंटें लगाई
विज्ञापन
पानीपत। किले पर निगम के ही चौकीदार का पुरानी इट्टो से बनाया जा रहा घर।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। किला क्षेत्र में निगम की जमीन पर चौकीदार के सरकारी क्वार्टर के निर्माण में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। करीब नौ लाख रुपये से नए क्वार्टर का निर्माण कराया जाना था लेकिन ठेकेदार ने पुराने क्वार्टर से निकली ईंटें, खिड़की, दरवाजे और सरिया तक निर्माण में लगा दिया।
निगम चौकीदार ने अधिकारियों से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर चिढ़े ठेकेदार ने क्वार्टर निर्माण का काम बीच में छोड़ दिया। इसकी वजह से चौकीदार और उसका परिवार छह माह से खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है। अधिकारियों से बात की गई तो बोले- ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यह हालत तब हैं जब निगम ने 5.58 लाख रुपये के मूल टेंडर की राशि को बढ़ाकर नौ लाख रुपये कर दिया है।
वार्ड नंबर-9 स्थित किला क्षेत्र में निगम का एक पुराना क्वार्टर था। इसे निगम ने चौकीदार अशोक के नाम अलॉट किया है। वह परिवार के साथ यहां रहता था। क्वार्टर जर्जर हालात में था और बारिश में पानी टपकता था। इसे दोबारा बनाने का फैसला करते हुए निगम ने अक्तूबर 2021 में 5.58 लाख रुपये का टेंडर निकाला।
विज्ञापन
ठेकेदार ने राशि कम होने की बात करते हुए पुराने क्वार्टर से निकली सामग्री को ही नए क्वार्टर में लगाने के लिए कहा, जिस पर निगम ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही क्वार्टर निर्माण की लागत को नौ लाख रुपये कर दिया। राशि बढ़ाए जाने के बाद भी ठेकेदार ने पुरानी सामग्री को ही लगाया। इसकी चौकीदार ने निगम अधिकारियों से शिकायत की थी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई : एक्सईएन
मामला संज्ञान में है। जांच के बार कार्रवाई की जाएगी। जेई की ड्यूटी लगाई गई और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
नौ लाख रुपये में बन जाता आलीशान भवन
इंजीनियरिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि नौ लाख रुपये की लागत में सौ गज का आलीशान भवन बनाया जा सकता है जबकि इस खर्च में मौके पर 60 गज का मकान तक नहीं बन पाया। पीडब्लयूडी के कंस्ट्रक्शन नियम अनुसार एक रफ एस्टीमेट के अनुसार 1200 से 1500 रुपये प्रति स्कवेयर फुट के हिसाब से इमारत के निर्माण में खर्च आता है। अगर इमारत का निर्माण हाई स्टैंडर्ड का है तो 1500 रुपये स्कवेयर फुट अगर सामान्य है तो 1200 रुपये प्रति स्कवेयर फुट। इसमें नींव, दीवारें, लेंटर समेत मैटेरियल तक सभी आवश्यक चीजें शामिल हैं। इनमें पत्थर भी लगाया जा सकता है।

पानीपत। किले पर निगम के ही चौकीदार का पुरानी इट्टो से बनाया जा रहा घर।- फोटो : Panipat