फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature dropped by seven degrees due to sudden change in weather

Panipat News: मौसम में अचानक बदलाव से सात डिग्री घटा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by seven degrees due to sudden change in weather
पानीपत। मौसम में एक बार फिर तेजी के साथ 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे एक बार फिर तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान एक साथ सात डिग्री कम हुआ। शनिवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। वहीं पूरे दिन मौसम परिवर्तनशील रहा। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ने लगा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार रात को ही तेज हवा चलने से तापमान में फिर से कमी आई। शनिवार सुबह ही तेज हवा चल पड़ी। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा की गति 23 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जिससे लोगों ने हल्की ठंड महसूस की। वहीं तेज हवा के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। तेज हवा के कारण उड़ती धूल के कण राहगीरों के चेहरे पर लग रहे थे। वहीं हवा चलने पर कागज व पॉलिथीन उड़ने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिंझौल गांव के सुखबीर सिंह और हरजीत ने बताया कि हवा में अचानक बदलाव आया है। तेज हवा चलने से तापमान में कमी आई। एक साथ सात डिग्री तापमान कम हुआ। जिससे शनिवार सुबह सभी ने हल्की ठंड महसूस की। तेज हवा चलने से किसान ज्यादा परेशान हो गए हैं। क्योंकि गेहूं की फसल के उठान का समय आ गया है और तेज हवा चलने से कहीं फसल गिरकर खराब न हो जाए। इसकी चिंता किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

शनिवार 29/14
रविवार 31/15
सोमवार 34/16
मंगलवार 34/15
बुधवार 35/16
वीरवार 36/16
शुक्रवार 36/18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed