फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenagers drowned while bathing in Yamuna, both rescued

Panipat News: यमुना में स्नान करने के लिए किशोर डूबे, दोनों को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Teenagers drowned while bathing in Yamuna, both rescued
सनौली। गंगा दशहरा पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए गए पानीपत के दो किशोर नदी में डूब गए। जिसके बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। तुरंत ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों किशोरों को सकुशल बचा लिया। एसपी शामली ने गोताखोरों को सम्मानित करने की घोषणा की। वीरवार को 16 वर्षीय विजय निवासी रेत वाला चौक थाना मॉडल टाउन पानीपत और 17 वर्षीय कपिल निवासी खत्ता चौक पानीपत अपने परिवार के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने यमुना नदी पर पहुंचे थे। स्नान करते समय दोनों यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गए। दोनों को यमुना नदी में डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गोताखोर साजिद व बिल्लू ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को यमुना नदी से सकुशल बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। परिजनों ने गोताखोरों का आभार व्यक्त किया। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने दोनों गोताखोरों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed