फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager who went to take bath in canal with friends washed away, body of another person found during search

Panipat News: दोस्तों संग नहर में नहाने गया किशोर बहा, तलाश के दौरान मिला दूसरे व्यक्ति का शव

Tue, 09 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to take bath in canal with friends washed away, body of another person found during search
रो​हित।
पानीपत। रजापुर गांव का रोहित (17) रविवार सुबह दोस्तों के साथ सिठाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में बह गया। उसके एक दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन नहर में तेज बहाव होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से नहर में अभियान चलाकर उसे खोजा पर सोमवार देर शाम तक रोहित का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित की तलाश करते हुए नारायणा गांव के पास नहर से एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


रजापुर गांव निवासी अशोक ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। रोहित उनका सबसे बड़ा बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार को वह अपने दोस्तों अंकित और हिमांशु के साथ सिठाना गांव के पास नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब सवा 10 बजे रोहित और हिमांशु ने नहर में छलांग लगाई। इसी दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वह एक बार पानी से ऊपर आया और मदद के लिए आवाज लगाई। हिमांशु ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उसे नहीं निकाल सका और रोहित पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की सहायता से नहर में तलाश शुरू की गई। सोमवार को भी दिनभर मशक्कत के बावजूद रोहित का पता नहीं चल पाया।



एक सप्ताह पहले डूबे किशोर का भी नहीं मिला सुराग

करीब एक सप्ताह पहले नहर में डूबे किशोर रोशन का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। भगत कॉलोनी निवासी रोशन 31 मई को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। असंध रोड के पास नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया था। रोशन के पिता समशुद्दीन ने पुराना औद्योगिक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि रोशन की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।



रोहित की तलाश के दौरान मिला अज्ञात शव

समालखा। नारायणा गांव के पास नहर में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के थानों को सूचना देकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।


नहर में डूबे किशोर की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस युवक को जल्द ही बरामद कर लेगी। -गुलशन, प्रभारी थाना सदर।

रोहित।

रोहित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed