फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager found missing in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में मिला लापता हुआ किशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager found missing in Jammu and Kashmir
पानीपत। पांच दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर जम्मू कश्मीर में मिला। वीरवार देर रात यह सूचना मिलने पर परिजन उसे लेने रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह वह जम्मू-कश्मीर पहुंचे और बेटे से मिले। किशोर के पिता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर धर्मशाला के कुछ लोगों को बेटा मिला। इसके बाद उन्होंने कॉल कर उन्हें सूचना दी। शुक्रवार देर रात तक परिजन बेटे को लेकर घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुरेवाल कॉलोनी निवासी रामानंद ने बताया था कि उनके छह बच्चे हैं। चौथे नंबर का उसका 14 वर्षीय बेटा कर्ण आठवीं कक्षा का छात्र है। वह कच्चा कैंप स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता है। रविवार को बेटा मोबाइल में फिल्म देख रहा था। पत्नी ने उसे डांट दिया। इसी वजह वह घर छोड़कर चला गया। उन्होंने समझा कि वह घर लौट आएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुराना औद्योगिक पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

बेटा बोला: मां से नाराज था, बस में बैठ गया
बेटे ने बताया कि वह मां से नाराज था। वह बस स्टैंड पर पहुंचा और बस में बैठ गया। उसे नहीं पता था कि बस कहां जा रही है। सफर के दौरान वह सो गया। जब उसकी आंख खुली तो वह पहाड़ी क्षेत्र में था। उसने बस से उतरने के बाद लोगों से जगह के बारे में पूछा तो उन्होंने जम्मू कश्मीर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed