{"_id":"6381cb491af3783f04672b54","slug":"teenager-fell-while-running-in-race-competition-in-panipat-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: स्कूल में 800 मीटर दौड़ में भागते हुए गिरा किशोर, नाक से बहा खून, आंखों आगे छाया अंधेरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: स्कूल में 800 मीटर दौड़ में भागते हुए गिरा किशोर, नाक से बहा खून, आंखों आगे छाया अंधेरा, मौत
Sat, 26 Nov 2022 01:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:46 PM IST
सार
पानीपत के सेंट मेरी स्कूल सौदापुर में 800 मीटर की दौड़ का आयोजन था। बच्चे को स्कूल प्रबंधन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
दक्ष का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक चक्कर के बाद ही 16 वर्षीय किशोर ग्राउंड में गिर गया। उसकी नाक से खून बहने लगा और स्कूल प्रबंधन उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन किशोर की मौत हो गई। किशोर को शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसराना के गांव सींक निवासी 16 वर्षीय दक्ष मलिक धावक था। वह रोज सुबह दौड़ का अभ्यास भी करता था। सौधापुर स्थित सेंट मेरी स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन था, जिसमें दक्ष ने आठ सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस दौरान 400 मीटर पहला चक्कर पूरा करने के बाद दक्ष ग्राउंड में गिर गया।
विज्ञापन
उसके नाक से खून आने लगा और आंखों के आगे अंधेरा छा गया। उसे दिखना बंद हो गया। आननफानन में उसे पास के ही सुमित मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
दक्ष के पिता धर्मवीर मलिक हैं और उनके ताऊ दलबीर मलिक ने बताया कि दक्ष रोज दौड़ का अभ्यास करता था। स्कूल में दौड़ के दौरान वह गिर गया और मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई और स्कूल परिसर में जाकर जांच पड़ताल शुरू की गई है।