फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager dies after being electrocuted by a wire lying in a drain

Panipat News: नाले में पड़े तार से लगा करंट, किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being electrocuted by a wire lying in a drain
पानीपत। उझा गांव में बारात में शगुन के पैसे उठाते समय नाले में पड़ी बिजली की तार का करंट लगने से समीर (14) की माैत हो गई।
विज्ञापन

किशोर को वीरवार दोपहर बाद करंट लगने के बाद एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। उनकी शुक्रवार काे इलाज के दाैरान माैत हाे गई। पुलिस शनिवार शव को पाेस्टमार्टम कराएगी।

उझा गांव के शेरू ने बताया कि गांव में वीरवार को बारात आई थी। समीर और भतीजा कुशू दाेनाें खेलते-खेलते बारात देखने चले गए। कुछ बाराती पैसे उड़ा रहे थे। इस बीच अफरा तफरी मच गई। उनका बेटा समीर नाले में गिर गया। नाले में पहले से ही बिजली की तार टूटकर पड़ा था। इससे उसके बेटे काे करंट लग गया। भतीजा कुशू बचाने लगा ताे वह भी करंट से दूर जाकर गिरा। उन्होंने समीर काे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। शुक्रवार काे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आराेप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से उसके बेटे की जान गई। थाना पुलिस चांदनी बाग प्रभारी महिपाल ने बताया कि पिता के बयान पर निगम के कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed