{"_id":"6ac810d9bc5b5bfa6b005e74","slug":"teach-teachers-stress-management-skills-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165644-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षकों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षकों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर
Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से स्टाफ सदस्यों के लिए सुदर्शन क्रिया विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के लिए श्वास व ध्यान संबंधी अभ्यासों के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग की कुसुम धीमान और डॉ. मोनिका ने सुदर्शन क्रिया की अवधारणा, उद्देश्य और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित श्वास व ध्यान का अभ्यास तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकता है। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। संवाद