{"_id":"65036f160e56faaad408cbca","slug":"tdi-residents-again-asked-for-24-hours-extension-rws-will-prepare-strategy-today-panipat-news-c-244-1-pnp1005-5941-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टीडीआईवासियों ने फिर मांगी 24 घंटे की मोहलत, आज रणनीति तैयार करेगी आरडब्ल्यूएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टीडीआईवासियों ने फिर मांगी 24 घंटे की मोहलत, आज रणनीति तैयार करेगी आरडब्ल्यूएस
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआईवासियों ने बिजली निगम से दोबारा 56 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। कंपनी के विवाद को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने टीडीआईवासियों काे इसकी मोहलत दे दी है। आज टीडीआईवासी कंपनी से 56 लाख रुपये के बकाया पानी की टंकी के बिल की पहली किस्त यानि 20 लाख रुपये का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाएंगे। बिल का भुगतान नहीं होने पर रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी इ(आरडब्ल्यूएस) के पदाधिकारी शुक्रवार को अगली रणनीति बनाएंगे।
आरडब्ल्यूएस प्रधान शैलेंद्र ने बताया कि पानी की टंकी का फिलहाल 56 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बुधवार को कंपनी के जनरल मैनेजर ने टीडीआई में आकर डायरेक्ट राज मनचंदा से बात कराई है। जिन्होंने बृहस्पतिवार को 20 लाख रुपये के न्यूनतम बिजली बिल का भुगतान करने पर सहमति जताई है, लेकिन कंपनी ने इसका भुगता नहीं किया। उपप्रधान रविंद्र ने बताया कि कंपनी की तरफ बिजली निगम का लगभग 1.5 करोड़ रूपये का बिल बकाया है। इस कारण पीटीसी कॉमर्शियल, क्लब, सी, ई, एफ ब्लॉक और पानी की टंकी का कनेक्शन लगभग डेढ़ महीने से कटा हुआ है। अब अगर बिजली कनेक्शन कटता है तो 650 घरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो जाएगी।
टीडीआई की ओर बकाया पानी की टंकी के बिजली बिल के भुगतान के लिए कंपनी पदाधिकारियों को बार-बार कहा जा रहा है। बिल भुगतान कराने के लिए कई बार टीडीआईवासियों को छूट भी दे चुके हैं। अगर बिजली बिल का भुगतान नहीं होगा, तो कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
- आदित्य कुंडू, एक्सईएन सब-अर्बन डिवीजन