{"_id":"67e9b086b23f78bf410e006b","slug":"tata-magic-set-on-fire-glass-broken-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134473-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टाटा मैजिक को लगाई आग, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टाटा मैजिक को लगाई आग, शीशे तोड़े
विज्ञापन
पानीपत। एकता विहार कॉलोनी में कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार की रात जमकर आतंक मचाया। एक टाटा मैजिक में आग लगा दी और पांच लोगों की घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची है। इसमें एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एकता विहार कॉलोनी के मेहर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने एक टाटा मैजिक गाड़ी 2017 में खरीदी थी। उसने गाड़ी स्कूल में लगा रखी थी। इसके कुछ समय बाद शुगर अधिक होने उसकी आंखों की रोशनी कम हो गई। ऐसे में गाड़ी को घर के बाहर ही खड़ा कर रखा था।
शनिवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी में आग लगा दी। उसके बेटे ने नजर पड़ने पर शोर मचाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गाड़ी उस समय तक ज्यादातर जल गई थी। आरोप लगाया कि कॉलोनी के ही राजेश कुमार, विजय कुमार, संजय, जगपाल सैनी व राजबीर की गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं।