फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Talent search competition will assess the talent of students

Panipat News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा आकलन

Mon, 27 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 27 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Talent search competition will assess the talent of students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आरोहण फाउंडेशन की ओर से आगामी एक नवंबर को अंतर-विद्यालय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा द्वारा जिले में संचालित तीन विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे जिनमें आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरभवन, जीटी रोड स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा आर्य बाल भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरभवन में होगा। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी की जा रही हैं।
आरोहण फाउंडेशन की चेयरपर्सन रीटा ने बताया कि प्रतियोगिताएं तीन समूह में आयोजित की जाएंगी। पहले समूह में पहली से पांचवीं, दूसरे में छठी से आठवीं तथा तीसरे समूह में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पांच विधाओं में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया जाएगा पुरस्कार
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्रों को पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पांच प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
- एकल नृत्य।
- सुलेख प्रतियोगिता।
- कविता पाठ।
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
- पेंटिंग प्रतियोगिता।
आरोहण फाउंडेशन की ओर से आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित जिले के तीन स्कूलों में अंतर-विद्यालय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पांच विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता तीन समूह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता एक नवंबर को आयोजित होगी जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा।
- प्रदीप मलिक, संस्थापक व को-ऑर्डिनेटर, आरोहण फाउंडेशन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed