फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Take out the recruitment sir... age will pass

भर्ती के इंतजार में निकल रही उम्र, देश सेवा का सपना होता लग रहा चूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Take out the recruitment sir... age will pass
पानीपत। तीन वर्ष से सेना में भर्ती न होने से युवाओं की उम्र निकलती जा रही है। देश सेवा का उनका सपना चूर-चूर होता प्रतीत हो रहा है। बुधवार को कई गांवों के सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर सेना भर्ती न होने पर विरोध जताया। भर्ती दो या अर्थी लो... नारे लगाते हुए युवा लघु सचिवालय पहुंचे। वहां अधिकारी न मिलने पर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। महज पांच मिनट के जाम से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस ने युवाओं को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर रहे युवाओं ने बताया कि तीन साल से भर्तियां नहीं निकाली जा रहीं हैं। भिवानी निवासी एक युवा ने उम्र निकल जाने पर आत्महत्या तक कर ली। यह परेशान करने वाला है। सरकार को इस समस्या का हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

-
बोले युवा:
तीन साल से कर रहे तैयारी- राहुल
सेना में भर्ती होने के लिए पिछले तीन साल से दिन रात मेहनत कर भर्ती होने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सरकार भर्ती नहीं निकाल रही। इससे युवाओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टूट रहे सपने- मोनू
भर्ती के लिए पिछले ढाई साल से तैयारी की जा रही है। अगर भर्ती हुए तो देश सेवा का सपना भी पूरा होगा और रोजगार भी मिलेगा लेकिन भर्ती न होने से ये सपने टूट रहे हैं।
-
युवाओं में रोष- सोनू
जो युवा कई साल से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, जिन्होंने सेना में भर्ती होने के सपने देखे हैं, अब भर्ती न होने से उनकी उम्मीद टूट रही है। सरकार को जल्द से जल्द भर्ती निकालनी चाहिए।

-
और कितना इंतजार- पंकज
कुछ युवा तो कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। उनमें से कुछ की तो भर्ती की उम्र निकल चुकी है और कुछ की निकलने वाली है। भर्ती न होने से सभी के सपनों पर पानी फिरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed