फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Take interest in textile, youth can make a better future

टेक्सटाइल में रुचि लें युवा, बना सकते हैं बेहतर भविष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Take interest in textile, youth can make a better future
प्रदर्शनी के दौरान सांसद संजय भाटिया और चैंबा ऑफ कामर्स के प्रधान विनोद खंडेलवाल - फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत टेक्सटाइल नगरी के रूप में विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर करीब 10 हजार टेक्सटाइल यूनिट हैं। अब युवाओं में टेक्सटाइल के प्रति रुचि पैदा करने व उन्हें टेक्सटाइल के क्षेत्र में रोजगार देने के लिए टेक्सटाइल उद्योगपति प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं, ताकि उन्हें टेक्सटाइल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पानीपत क्लब में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मिंक कंबल, बैड शीट, डोर मैट, वॉथ मैट के साथ-साथ दो बैंक और एक स्टॉल के ई-स्कूटर के लगाए गया, ताकि हैंडलूम उत्पाद औ एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पानीपत चैप्टर के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बताया कि पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वह हर संभव मदद कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भी लघु उद्योग को लेकर कई योजनाएं चलाई हुई हैं, ताकि लघु उद्योग नई उचांइयों तक पहुंच सके। प्रदर्शनी में तीन कॉलेज के 120 छात्र पहुंचे और इन्होंने उद्यमियों से टेक्सटाइल उत्पादों की बनावट व उनकी डिजाइनिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने छात्रों को बताया कि वो टेक्सटाइल क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। पानीपत के उद्यमियों को डिजाइनर के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पुणे व चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है। वहां से डिजाइनर लाने पड़ते हैं। अगर यहां के छात्र टेक्सटाइल में रुचि लें तो उन्हें यहीं पर अच्छी नौकरी मिल सकेगी और टेक्सटाइल नगरी को बढ़ावा मिलेगा। प्रदर्शनी में आर्य कॉलेज, पाइट कॉलेज व आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी में छात्र काफी उत्साहित दिखे।
चैंबर के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल ने बताया कि इसमें 20 स्टॉल लगाए गए। इनमें दो स्टॉल आईसीआईसीआई और करुणा वैश्य बैंक के रहे। इन बैंकों ने भी एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। स्टॉल के माध्यम से उद्यमियों को उन योजनाओें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में चैंबर से जुड़े 357 उद्यमियों, सभी बाजार प्रधानों और कॉलेजों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर चैंबर सचिव मनीष अग्रवाल, राकेश भाटिया, सुरेश गर्ग, राजकुमार, राजेंद्र खुराना, सुरेश तायल, रमन छाबड़ा, नरेश जैन, कमल खुराना आदि मौजूद रहे।

इन-इन इंडस्ट्री ने लगाए स्टॉल
बरखा इंटरनेशनल, बाहुबली इंडस्ट्रीज, एमएस टेक्सटाइल, पूनम हैंडलूम, विशेष एम्बॉयडरी, एशियन हैंडीक्राफ्ट, ग्रोवर इनटेक्स, आदर्श होम डेकोर, विमल हैंडलूम, टेक्सटाइल इंडिया, मोहिंद्र जैक्वार्ड, कनुज होम टैक्सटाइल आदि इंडस्ट्री ने अपने स्टॉल लगाए। इसके साथ ही रे मोटर्स ने ई-स्कूटर और एलके होंडा ने भी अपनी स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed