{"_id":"1705fee1279266acb024d4f33fdb2d37","slug":"tagore-sadav-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरहाउस वालीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरहाउस वालीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वालीबॉल टूर्नामेंट में टैगोर सदन ने बाजी मारी। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शुकवार को इंटर हाउस वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच विवेकानंद हाउस व टैगोर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें टैगोर हाउस विजयी रहा। दूसरा मैच टैरेसा हाउस व राधाकृष्णन हाउस के बीच हुआ। इसमें टैरेसा हाउस विजयी रहा। फाइनल मुकाबला टैरेसा हाउस व टैगोर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें टैगोर हाउस विजयी रहा। वाइस प्रिंसिपल रेणुका अनेजा ने विजेता हाउस के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भी उज्जवल भविष्य है और विद्यार्थियों को खेलों के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन