फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sword found in excavation in Agarwal Mandi pond

अग्रवाल मंडी तालाब में खोदाई में मिली तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sword found in excavation in Agarwal Mandi pond
पानीपत। जमीन में खुदाई के दौश्रान मिली तलवार। - फोटो : Panipat
पानीपत। अग्रवाल मंडी में तालाब की खोदाई के दौरान एक प्राचीन तलवार मिली है। तलवार कितनी पुरानी है और किस समय की है, का पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग ने जांच का आश्वासन दिया है। लोगों ने संभावना जताई कि तालाब की खोदाई में और भी ऐतिहासिक वस्तुएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलोनी में सुरेंद्र घणघस का एक पालतू कुत्ता मर गया था। उसे दबाने के लिए हेमंत अंकुर व सुनील बिट्टू आदि अग्रवाल मंडी स्थित तालाब में गड्ढा खोद रहे थे। गड्ढा खोदते वक्त एक प्राचीन तलवार मिली। यह देख लोगों में चर्चा होने लगी। मौके पर पहुंचे समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि तालाब में पहले दलदल भरा हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व इसकी नगर निगम ने सफाई करवाई थी लेकिन कार्य बीच में ही रोक दिया गया। आज खोदाई में तलवार मिली है। उन्होंने संभावना जताई कि यदि तालाब की खोदाई कर सफाई की जाए और भी ऐतिहासिक चीजें मिल सकती हैं।
विज्ञापन

खोदाई के दौरान प्राचीन तलवार मिलने पर उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में फोन किया। वहां से पुरातत्व विभाग का नंबर मिला। जानकारी मिलने पर पुरातत्व विभाग अधिकारी ने चंडीगढ़ ऑफिस का नंबर दिया, वहां पर बात की गई। उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए सोमवार को अधिकारी भेजकर जांच करने का आश्वासन दिया है। तलवार मिलने के बाद वहां पर मृत कुत्ते को न दबाकर गांव में दूसरी जगह दबाया गया। कालोनीवासियों ने सरकार से तलवार की जांच करवाने और तलवार ऐतिहासिक मिलने पर तालाब की खोदाई करवाने की मांग की है। इस मौके पर समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन, कैलाश जैन, श्रीपाल जैन, सुरेंद्र घणघस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed