फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sweeping machine will come for cleaning the city, trial taken

शहर की सफाई के लिए नगर निगम हायर करेगा ओर भी स्वीपिंग मशीन, मेयर ऑफिस के बाहर लिया ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sweeping machine will come for cleaning the city, trial taken
शहर की सफाई के लिए नगर निगम अब और भी स्वीपिंग मशीन लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए शुक्रवार को निगम ने सेक्टर 13-17 स्थित मेयर कार्यालय के ऑफिस के बाहर इन मशीनों का ट्रायल भी लिया है। ये शहर में चलने वाली रोड स्वीपिंग मशीनों से छोटी हैं और इनकी कीमत करीब साढ़े 17 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन निगम इन्हें किराए पर लेने की प्लानिंग कर रहा है। इनका ट्रायल को देखने के लिए शुक्रवार को शहरी विधायक प्रमोद विज समेत मेयर अवनीत कौर समेत निगम आयुक्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि फिलहाल इन मशीनों का केवल ट्रायल लिया जा रहा है, अगर ये मशीनें ट्रायल में सफल रहती हैं और सफाई अच्छी करती हैं तो निगम इनको किराए पर हायर करेगा। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई के लिए कई मशीनें हायर की जा सकती हैं।
विज्ञापन

कुछ जनप्रतिनधि विरोध में उतरे
कुछ जनप्रतिनिधियों ने इन मशीनों को लगाने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही निगम पर रोड स्वीपिंग मशीन का भार पड़ा है। हर माह 80 लाख रुपये का भुगतान बेवजह किया जाता रहा है। इसके ऊपर अब ये मशीनें निगम की आर्थिक व्यवस्था को तोड़ने का काम करेंगी। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जल्द ही सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर आगामी रणनीति तैयार करेंगे कि शहर की सफाई व्यवस्था पर दिनोंदिन बढ़ने वाला बजट कम कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed