फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swachh Bharat Mission-2 will be launched on October 2, dirt free Haryana program will run for two months from today

2 अक्तूबर को होगा स्वच्छ भारत मिशन-2 लॉन्च, आज से दो महीने तक चलेगा गंदगी मुक्त हरियाणा कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission-2 will be launched on October 2, dirt free Haryana program will run for two months from today
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

पानीपत। स्वच्छ भारत मिशन के बाद अब सरकार 2 अक्तूबर से स्वच्छ भारत मिशन-2 की शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले 2 अगस्त से प्रदेश सरकार द्वारा गंदगी मुक्त हरियाणा कार्यक्रम चलाया जाएगा, जो 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहरी और ग्रामीण एरिया में खास तौर पर खुले में शौच मुक्त व गंदे पानी की निकासी पर विशेष जोर दिया जाएगा। शहर में इन दोनों मुख्य समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर व एक टोल फ्री नंबर तक जारी किया है। जिस पर शहर के लोग दोनों समस्याओं की शिकायत कर उनका समाधान करवा सकते हैं।
इस योजना को लेकर सोमवार को सचिवालय में एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन और निगम द्वारा 2 अक्तूबर तक सभी समस्याओं के निदान पर रणनीति बनाई जाएगी। गंदगी मुक्त हरियाणा कार्यक्रम में दोनों समस्या पर जड़ों तक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स का अध्यक्ष भी बनाया गया है। वहीं, उनकी टीम में करीब 15 से 20 अधिकारी व कर्मचारी मिशन में काम करेंगे। खास बात ये रहेगी कि निगम को स्वच्छ भारत मिशन -2 से पहले स्वच्छ भारत मिशन-1 की सभी योजनाएं और अधूरे काम पूरे करने होंगे। इसमें चाहे पब्लिक टॉयलेट से लेकर मोबाइल टॉयलेट का काम हो या फिर आईआईएचएफएल यानी हर घर शौचालय स्कीम की बकाया किस्तों के निपटान का काम हो। सभी काम पूरा करने के बाद भी निगम एसबीएम-2 में एंट्री ले पाएगा।
विज्ञापन

इन समस्याओं के लिए इन नंबरों पर करें कॉल-
स्वच्छता संबंधित हर प्रकार की शिकायत के लिए निगम ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके लिए शहरवासी 18001801023 पर कॉल कर समस्या की जानकारी दे सकते हैं। वहीं, विशेष रूप से खुले में शौच मुक्त और गंदे पानी की निकासी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14420 जारी किया गया है। इस नंबर पर शहर के लोग गंदे पानी की निकासी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीएम -2 में सफाई मित्रों की रक्षा भी अहम-
एसबीएम-2 की खास बात सफाई के साथ ये रहेगी कि इसमें सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने जनहित में कहा कि सेप्टिक टैंक और सीवरों की असुरक्षित सफाई करवाना कानूनी जुर्म है। अब इनकी सफाई कर्मचारियों की बजाए केवल मशीनों से करवाई जाएगी। ऐसा कई बार हो चुका है कि सीवरों में गैस बनने की वजह से सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल चुके हैं। कई हादसों में तो उन्हें जान भी गंवानी पड़ी है।

स्वच्छता पर विशेष फोकस- सीटीएल
2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन -2 लांच होगा। इससे पहले 2 अगस्त से लेकर 2 अक्तूबर तक गंदगी मुक्त हरियाणा कार्यक्रम चलेगा। इसमें शहर से गंदे पानी की निकासी के साथ खुले में शौच करने की समस्या का समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, सरकार के निर्देशानुुसार एसबीएम-2 से पहले एसबीएम-1 की सभी औपचराकिताओं व योजनाओं को पूरा करने का काम भी प्राथमिकता से किया जाएगा। एसबीएम-2 की कार्यप्रणाली में शहर से गंदगी हटाई जाएगी और स्वच्छ शहर बनाया जाएगा। -विजय सैनी, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed