{"_id":"61e8720689a77455a32d4c40","slug":"surya-namaskar-keeps-the-body-healthy-panipat-news-knl96541322","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर को निरोग रखता है सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर को निरोग रखता है सूर्य नमस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किए गए 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है। उपायुक्त ने लोगों से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार वेबसाइट पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आयुष विभाग तथा हरियाणा योग आयोग ने विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा सरकारी विभागों के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार की मुहिम चलाई है। महर्षि पंतजलि के समय से चली आ रही भारत की योग परंपरा में सूर्य नमस्कार को पूर्ण व्यायाम माना गया है।
उन्होंने कहा कि 75 सूर्य नमस्कार की वेबसाइट पर कोई भी नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकता है। उसे रोज सुबह 13 बार सूर्य नमस्कार करना है और वेबसाइट के कैलेंडर पर 21 दिन तक इसे टिक मार्क करते रहना है। अभियान पूरा होने के बाद हर एक प्रतिभागी या संस्था को सूर्य नमस्कार करने का ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा । हरियाणा योग आयोग के जिला समन्वयक ने इस अभियान के बारे में बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार अभियान से जुडने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर, गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को , 7 फरवरी को रथ सप्तमी, 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के दिन विशेष रूप से सूर्य नमस्कार करवाए जाएंगे। अगले माह 20 फरवरी को इस अभियान का समापन होगा।