फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunny of Sonipat had demanded extortion from the school operator.

Panipat News: सोनीपत के सन्नी ने मांगी थी स्कूल संचालक से रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sunny of Sonipat had demanded extortion from the school operator.
पानीपत। जिले के सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के एक स्कूल संचालक को मेल कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सोनीपत जिले के गन्नौर निवासी सन्नी उर्फ सनी को मेरठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के एक स्कूल संचालक से भी इसी तरह से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद मेरठ की स्वाॅट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत स्कूल संचालक को भी मेल भेजने की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद मेरठ पुलिस ने पानीपत पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। अब पानीपत पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के चेयरमैन ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उनके चार स्कूल हैं। जून माह में उनके पास सुबह 10:18 बजे स्कूल की ईमेल आईडी पर उनको एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ई-मेल खोल कर पढ़ा तो उसमें 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी ने देने पर 100 गोली मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 16 दिसंबर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी तरह का एक मामला मेरठ के नौचंदी थाने में दर्ज किया गया था। शास्त्री नगर जी-ब्लॉक में रहने वाले कमलजीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि उसका द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल है। 10 दिसंबर की शाम वह अपना ईमेल चेक कर रहे थे, इसी दौरान एक अनजान ई-मेल से आए लिंक को उन्होंने खोल दिया। उस लिंक में हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप थी। मेरठ स्वॉट टीम इस मामले की जांच कर रही थी। 18 दिसंबर को मेरठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पानीपत पुलिस को भी इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed