फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sun-shade game went on throughout the day, rain in the evening

दिनभर चला धूप-छांव का खेल, शाम को हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sun-shade game went on throughout the day, rain in the evening
शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चला रहा लेकिन शाम करीब 6:45 बजे आसमान में बादल घिर आए। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था कुछ समय के लिए बाधित हुई लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में देर रात तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई थी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश में 15 जून के बाद प्री-मानसून दस्तक दे सकता हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मौसम की स्थिति बदल रही है, उसके अनुसार हरियाणा में मानसून जून के अंत में अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मानसून समय पर या समय से पूर्व भी दस्तक दे सकता है। चेतावनी जारी करते हुए कहा कि प्री-मानसून के चलते आंधी-तूफान आ रहे हैं। प्रदेश में यह सिलसिला तब तक जारी रह सकता है जब तक मानसून दस्तक नहीं देता। विभाग ने जून के मध्य में भी आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ये रहा तापमान
शुक्रवार शाम को बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले के अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जो शाम को बारिश होने के बार करीब 31 डिग्री तक लुढ़क चुका था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, शाम के समय वातावरण में नमी की मात्रा 44 तक प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश सहित जिले में तापमान बढ़ने की संभावना है। - डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed