{"_id":"605794928ebc3e8c9775c436","slug":"sun-and-shivam-died-due-to-drowning-in-drain-water-got-filled-in-lungs-panipat-news-knl648890141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन में डूबने से हुई सूरज और शिवम की मौत, फेफड़ों में भरा मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन में डूबने से हुई सूरज और शिवम की मौत, फेफड़ों में भरा मिला पानी
विज्ञापन
Sun and Shivam died due to drowning in drain, water got filled in lungs
- फोटो : Panipat
अजीजुल्लाहपुर के पास शनिवार शाम चार बजे ड्रेन में मिले दो दोस्तों के शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। सूरज उर्फ अर्जुन और शिवम के शव का रविवार को डॉ. संजीव गुप्ता और डॉ. निहारिका के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। कॉज ऑफ डेथ में सामने आया कि बच्चों की मौत का कारण डूबना है, उनके फेफड़ों में पानी भरा मिला। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनके ब्लड, स्वॉब, डायटम, हड्डी और विसरा सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिए गए हैं। विसरा, डायटम और स्वॉब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। विसरा मधुबन लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसे मामले में जोड़कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। परिजनों ने कोरोना सुरक्षा किट पहनकर शवों का अंतिम संस्कार किया।
दो बार वापस आया, तीसरी बार मौत खींचकर ले गई सूरज को
सेक्टर-18 निवासी मृतक सूरज के बड़े भाई कर्ण ने बताया कि शुक्रवार को सूरज दो बजे स्कूल से घर आ गया था। उसके बाद वह खेलने के लिए बाहर निकल गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस आ गया। ऐसा उसने दो बार किया, लेकिन तीसरी बार वह खेलने के लिए गया, लेकिन लौटा नहीं । वह उसे ढूंढता रहा, लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सेक्टर 18 निवासी 11 वर्षीय सूरज उर्फ अर्जुन और श्री वैष्णो माता मंदिर निवासी 11 वर्षीय शिवम शुक्रवार शाम को अपने दो दोस्त शंकर और नीरज के साथ साइकिल पर घर से निकले थे। नीरज और शंकर वापस आ गए थे, लेकिन शिवम और सूरज लापता हो गए थे। शनिवार की शाम चार बजे दोनों दोस्तों के शव गांव अजीजुल्लाहपुर के पास ड्रेन में पड़े मिले ।