{"_id":"6adb70f4f02ab70ffb0459ed","slug":"sukhbir-deshwal-has-become-the-depot-president-while-jasveer-gurjar-has-become-the-senior-vice-president-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166503-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुखबीर देशवाल बने डिपो प्रधान तो जसवीर गुर्जर बने वरिष्ठ उप प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुखबीर देशवाल बने डिपो प्रधान तो जसवीर गुर्जर बने वरिष्ठ उप प्रधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो कमेटी पानीपत का सर्व सम्मति से गठन किया गया। इसमें सर्व कर्मचारी संघ पानीपत के जिला प्रधान अमरीश त्यागी, राज्य उप प्रधान कश्मीर सिंह व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य सचिव सुल्तान मलिक, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष राज्यपाल गहाल्याण, पूर्व डिपो प्रधान दिलावर राठी व प्रधान अनिल कुंडू की देखरेख में सर्व सम्मति से सुखबीर देशवाल को प्रधान व सुखबीर गुर्जर को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। साथ ही संदीप मलिक को संगठन उप प्रधान चुनते हुए चुनाव प्रक्रिया संपूर्ण की गई ।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य सचिव सुल्तान मलिक ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज न्यू बस स्टैंड के यूनियन कार्यालय पर यूनियन डिपो कमेटी चुनाव के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अमरीश त्यागी ने की। बैठक में मुख्य मुद्दा आगामी नौ अक्टूबर को होने वाले यूनियन चुनाव का रहा। यूनियन चुनाव में डिपो प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरा गया था, जिसमें संदीप मलिक, जसवीर गुर्जर के अलावा सुखबीर देशवाल प्रत्याशी थे। बैठक में दोनों प्रत्याशियों ने स्वयं ही सर्व समिति से प्रधान पद उम्मीदवार सुखबीर देशवाल को अपना समर्थन देते हुए डिपो प्रधान घोषित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया में शमशेर देशवाल, तेजवीर दहिया, सुरजीत, रामफल, तनवीर व उदयभान ने अपनी भूमिका निभाई।