{"_id":"6711986465302271ff025596","slug":"sukha-lawrence-used-to-supply-weapons-along-with-adding-new-boys-to-the-gang-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125972-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत का सुक्खा लॉरेंस गैंग में नए लड़के जोड़ने के साथ करता था हथियार सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत का सुक्खा लॉरेंस गैंग में नए लड़के जोड़ने के साथ करता था हथियार सप्लाई
विज्ञापन
पानीपत। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले के तार पानीपत से भी जुड़ गए हैं। फायरिंग से पहले सलमान खान की रेकी करने का मुख्य आरोपी पानीपत के रेरकलां गांव का सुखबीर उर्फ सुक्खा निकला। 34 वर्षीय सुक्खा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने के साथ अपने साथ नए लड़कों को जोड़ता था। उसने इसके लिए सोशल मीडिया ग्रुप बना रखे हैं। वह इसके लिए युवाओं को पैसे देकर अपनी तरफ खींचता था। नवी मुंबई पुलिस को कई खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर दो दिन के राहदारी रिमांड पर लिया है।
नवी मुंबई की पनवेल सिटी थाना पुलिस की टीम ने सब इंस्पेक्टर विनोद की अगुवाई में पानीपत की सेक्टर-29 थाना पुलिस के साथ मिलकर जीटी रोड अनाज मंडी स्थित अभिनंदन होटल से बुधवार देर रात को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपनी पहचान सुखबीर उर्फ सुक्खा के रूप में दी थी। आरोपी को वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। नई मुंबई पुलिस ने कोर्ट के सामने पूरा मामला रखा और रिमांड की मांग की। कोर्ट सुखबीर उर्फ सुक्खा का दो दिन का राहदारी रिमांड जारी कर दिया। नवी मुंबई पुलिस इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अपने साथ ले गई। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुखबीर उर्फ सुक्खा शातिर किस्म का है। उससे गैंग के कई बड़े राज खुल सकते हैं। आरोपी को मुंबई कोर्ट में पेश कर सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी।
बॉक्स
सलमान की रेकी करने का मुख्य आरोपी
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। इससे तीन-चार दिन पहले सलमान खान और उनके घर पूरी रेकी की थी। नवी मुंबई की पनवेल सिटी थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखबीर उर्फ सुक्खा रेकी करने के मामले में मुख्य आरोपी है। पुलिस आरोपी की लगातार धरपकड़ में लगी थी। इसी बीच पुलिस को सुक्खा के पानीपत में होने की रिपोर्ट मिली थी। इसी के आधार पर पानीपत में दबिश दी थी।
विज्ञापन
बॉक्स
सोशल मीडिया के माध्यम युवाओं को जोड़ता था
सुखबीर उर्फ सुक्खा लॉरेंस बिश्नोई का काफी नजदीकी था। उसने सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखे थे। इन ग्रुप के माध्यम युवाओं की तलाश करता था। वह शुरुआत में उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करता था। इसके बाद उनको पैसे कमाने के सपने दिखाकर गैंग में शामिल कर लेता था। इसके साथ लॉरेंस गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करता था।
वर्जन
नवी मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने सुखबीर उर्फ सुक्खा की गिरफ्तारी को लेकर संपर्क साधा था। स्थानीय पुलिस ने टीम का पूरा सहयोग किया। आरोपी को जीटी रोड स्थित अभिनंदन होटल से गिरफ्तार किया गया है। वह अभिनेता सलमान खान पर फायरिंग करने के आरोपियों को हथियार सप्लाई करता था। एक अन्य मामले में भी आरोपी वांछित था। जिले में उसका आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।