फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Substation cable damaged; people endured six hours of sweltering heat.

Panipat News: सब-स्टेशन की केबल डैमेज, छह घंटे उमस से परेशान रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Substation cable damaged; people endured six hours of sweltering heat.
पानीपत। सनौली रोड सब-स्टेशन पार्ट-2 की मुख्य सप्लाई केबल वीरवार शाम करीब सात बजे डैमेज हो गई। इस दाैरान लोग उमस से बेहाल रहे। निगम ने देर रात करीब एक बजे काफी मशक्कत के बाद बिजली सुचारु किया।
विज्ञापन

इसके चलते नौली रोड, हरिद्वार रोड, मेन बाजार, धूप सिंह नगर, विद्यानंद कॉलोनी और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली गुल रही। रात के समय अचानक छह घंटे तक कट लगने से इनवर्टर भी जवाब दे गई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली की खपत कम होने के बावजूद लाइनों में फॉल्ट आने और ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने का सिलसिला जारी है। विभागीय कर्मचारी समय पर मरम्मत कार्य नहीं करते, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली रोड के रमेश गुप्ता कुमार, सुरेश वर्मा, संजय धीमान और अमित कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को करीब सात बजे बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद भी बिजली नहीं आने पर बिजली निगम में फोन किया। उनको केबल में फाल्ट आने की जानकारी मिली। क्षेत्र में करीब छह घंटे तक बिजली नहीं आई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई और रात का खाना दोनों प्रभावित हुए।

धूप सिंह नगर के दीपक वर्मा ने बताया कि बिजली नहीं आने पर इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। ऐसे में उमस के चलते परेशानी हुई। पुरानी सब्जी मंडी के रवि ने बताया कि बाजार का मुख्य इलाका होने के बाद भी बिजली निगम की ओर से मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed