फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students learned how to stay healthy from yoga

योग से विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ रहने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students learned how to stay healthy from yoga
सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को योग पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कक्षा छठी से आठवीं तक के लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया। जिला योग अधिकारी अजमेर सिंह और जिला योग सेक्रेटरी लोकमान सिंह द्वारा आयोजित सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रूचि पैदा करना रहा। ं
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला योग सचिव लोकमान ने बच्चों को विभिन्न योगाभ्यास करवाए, गणित सुधार तकनीक, स्मरण शक्ति का विकास करने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला योगाधिकारी अजमेर सिंह ने कहा कि अब योग को खेलों में शामिल किया गया है। अब समय-समय पर ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने योग से संबंधित मनोरंजनात्मक क्रियाएं भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सतीश शर्मा, सुदेश जागलान, महेंद्र सिंह, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन निधि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed