{"_id":"688be6172313fb06f80abf44","slug":"students-arrived-at-their-exam-centres-soaking-wet-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141224-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भीगते हुए अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भीगते हुए अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी
विज्ञापन
पानीपत : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की वीरवार को दोनों सत्रों में 9942 में से 8299 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1625 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सुबह के सत्र में 7082 में से 6013 अभ्यर्थी उपस्थित। यहां 84.91 प्रतिशत ने परीक्षा दी। सायंकालीन की परीक्षा में 2842 में से 2286 ने परीक्षा दी। इनकी हाजिरी 80.44 प्रतिशत रहा। वहीं बुधवार को 4114 में से 3512 ने परीक्षा दी थी। जबकि 602 गैरहाजिर थे। इनकी उपस्थिति 85.37 प्रतिशत थी।
सुबह के सत्र में तेज बारिश के बीच अभ्यर्थी अपने केंद्र पर पहुंचे। इसी तरह सायंकालीन सत्र में कई बार रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई।हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा वीरवार को 23 केंद्रों पर कराई। सुबह के सत्र में लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा में 7082 अभ्यर्थियों में से 6013 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 1069 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। 84.91 प्रतिशत ने परीक्षा दी। सायंकालीन सत्र में 2842 में से 2286 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 556 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। इनकी उपस्थिति 80.44 प्रतिशत रही। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह और डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि बारिश के दौरान अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाया गया।
दोपहर और शाम को लगा जाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के जीटी रोड स्थित छह स्कूलों में बड़े केंद्र बनाए गए। सुबह ही परीक्षा खत्म होने और सायंकालीन की परीक्षा अभ्यर्थियों के आने पर दोपहर के समय जाम की स्थिति पैदा हो गई। जीटी रोड पर शहर के हिस्से में जाम लगा रहा। ऐसे में लोगों को जीटी रोड पर शहर में दोगुना समय लगा। इसी तरह शाम के समय परीक्षा खत्म होने के बाद जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। राजेश और दीपक ने बताया कि जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध होने चाहिए। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोले आसान रहा पेपर
कोट्स फोटो
रीया ने बताया कि उनका पेपर प्रातकालीन सत्र में रहा। सुबह बारिश के चलते केंद्र पर पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा था। उन्होंने हिम्मत की और समय पर केंद्र पहुंच गई। उनका पेपर अच्छा रहा है।
कोट्स फोटो
मीनाक्षी ने बताया कि एचटेट का पेपर आसान था। इसमें सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों का बेहतर समायोजन मिला। उनका पेपर अच्छा हुआ है। उनको सुबह आते समय बारिश के चलते अपने परिजनों को साथ लेकर आना पड़ा।
कोट्स फोटो
गीतांजलि ने बताया कि उनका लेवल-2 टीजीटी का पेपर था। वह सुबह ही अपने केंद्र पर पहुंच गई थी। यहां जांच के बाद प्रवेश करने दिया गया। पेपर निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पेपर अच्छा हुआ है।
कोट्स फोटो
श्रद्धा ने बताया कि लेवल-2 टीजीटी का पेपर अच्छा हुआ। सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न आसान थे। बाकी विषय के प्रश्न भी पढ़े हुए थे। पेपर काफी आसान लगा और अच्छा हुआ। अब परिणाम का इंतजार है।
वर्जन :
जिला में वीरवार को 23 केंद्रों पर एचटेट की दोनों सत्रों में 9942 में से 8299 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक रही। सभी अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक लगाने के बाद ही पेपर में बैठाया गया।
डॉ. वीरेंद्र कुमार, दहिया, उपायुक्त।