{"_id":"67c8b1d835c17b3aa50004e8","slug":"stray-animal-free-city-campaign-started-50-animals-were-sent-to-gaushala-panipat-news-c-244-1-pnp1003-133221-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेसहारा पशु मुक्त शहर अभियान शुरू, 50 पशुओं को पहुंचाया गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेसहारा पशु मुक्त शहर अभियान शुरू, 50 पशुओं को पहुंचाया गोशाला
विज्ञापन
समालखा। बेसहारा पशु मुक्त अभियान के तहत बुधवार को पशुपालन विभाग व नगर पालिका द्वारा शहर में संयुक्त अभियान चलाकर पहले दिन 50 गोवंश को गोशालाओं में भेजा।
पुराना बस अड्डा पर अभियान का शुभारंभ करते हुए समालखा पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए यह कार्य दिवाली से पहले करना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते पशु पकड़ने का ठेका छोड़ने मे देरी हुई है। पालिका द्वारा यह ठेका 828 रुपये प्रति पशु के हिसाब से गढ़ी छाज्जू निवासी सुभाष को दिया गया है।
ठेकेदार सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाएगा। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि जहां बेसहारा गोवंश के लिए रेलवे रोड के डिवाइडर पर फल सब्जी व हरा चारा डालने वाले दुकानदारों से बीच सडक में चारा न डालने की अपील की है। वहीं उन्हें चेतावनी भी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समालखा के पशु चिकित्सक शैलेश ने पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को बेसहारा न छोडे़।सड़कों पर पशुओं को छोडने वालों के खिलाफ पहली बार पांच हजार रुपये तथा दूसरी बार 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पालिका सचिव मनीष शर्मा, कुलदीप रोहिल्ला, संदीप देहरा, पार्षद संजय गोयल, रामपाल व रिंकू मौजूद रहे।