{"_id":"61b11302834eeb0174188713","slug":"store-goods-reached-karnal-after-11-days-panipat-news-knl92150136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर का सामान 11 दिन बाद करनाल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर का सामान 11 दिन बाद करनाल पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के गोहाना रोड स्थित सेंट्रल स्टोर से मई 2019 में बिना गेट पास के गाड़ी से लाखों रुपये का सामान निकाला गया था। इस मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट पर निगम के उच्च अधिकारियों ने तत्कालीन जेई को चार्जशीट करने के निर्देश जारी किए हैं। विजिलेंस जांच में सामने आया है कि जो सामान पानीपत सेंट्रल स्टोर से बेलेरो गाड़ी में निकाला गया था, सामान 11 दिन बाद करनाल स्टोर में ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचा। इसकी शिकायत खुद तत्कालीन एक्सईएन विजय आनंद ने की थी। इस पर विजिलेंस ने मार्च 2020 में जांच शुरू कर दी थी।
विजिलेंस ने जांच में बताया कि 11 मई 2019 को कंडक्टर तारों का एक ड्रम सेंट्रल स्टोर पानीपत से बिना गेट पास के बाहर निकाला गया। गेट पर तैनात कर्मचारियों ने गाड़ी चालक से जब गेट पास मांगा तो तत्कालीन जेई ने गेट पास बाद में उपलब्ध करवाने की बात कह दी। इस दौरान मौके पर खड़े एक कर्मचारी ने माल से भरी इस गाड़ी का वीडियो बना लिया। इसके बाद मामला उजागर होने के 11 दिन बाद ये सामान ट्रैक्टर ट्राली से करनाल स्टोर में पहुंचाया गया।
सिक्योरिटी अफसर पर भी गिरेगी गाज
सेंट्रल स्टोर की सुरक्षा में निगम ने होमगार्ड लगाए हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में इनकी ड्यूटी लगा दी गई थी। इसके बाद स्टोर की पूरी सुरक्षा का जिम्मा सिक्योरिटी अफसर पर था। बिना गेट के पास के माल से भरी गाड़ी बाहर भिजवाने में सिक्योरिटी अफसर की भी लापरवाही सामने आई है। विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट मेें इसका जिक्र करते हुए उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
तत्कालीन जेई किया जाएगा चार्जशीट- एसई
सेंट्रल स्टोर से बिना गेटपास के गाड़ी में सामान निकालने के मामले में उच्च अधिकारियों ने तत्तकालीन जेई को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए हैं। जिस पर निगम नियमानुसार संज्ञान लेगा। -एसएस ढुल, एसई, पानीपत।