फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stolen goods recovered from the house of the accused on remand

रिमांड पर आरोपी के घर से चोरी का सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered from the house of the accused on remand
समालखा। पानीपत जेल में बंद आरोपी चुलकाना गांव निवासी तलब सिंह को सीआईए थ्री प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा गाड़ियों की छह खिडकी, चार रिम व चोरी के औजार उसके घर से बरामद किए।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डायमंड होटल के पास गैरेज में गाड़ी चोरी कर गैराज में लाकर उनके पार्ट्स निकाल कर बेचते हैं। दिसंबर 2021 में सीआईए-थ्री पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समालखा में डायमंड होटल के पास आरोपी चुलकाना निवासी तलब सिंह की गैराज पर दबिश देकर चोरीशुदा गाड़ियों से निकाला करीब 30 लाख रुपये का स्पेयर पार्ट बरामद किया था।
विज्ञापन

मौके से आरोपी चुलकाना गांव निवासी बच्चन व मोहित को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी तलब सिंह व विकास मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। फरार आरोपी तलब सिंह को सीआईए-थ्री ने करीब 15 दिन पहले सूचना के आधार पर उसके घर चुलकाना से देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी तलब सिंह को बुधवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा गाडियों से निकाली छह खिड़की, चार टायर रिम सहित व चाबी पानों का टूल उसके घर से बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed