{"_id":"ddd4639a5105ed6c25d50bfd0f3ba45d","slug":"stolen-from-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से चोरी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 08 Oct 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना में चोरों ने एक रात में इसराना बाजार में दो दुकानों के शटर उखाड़ कर 25 हजार की नकदी समेत हजाराें के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं क्षेत्र के पूठर गांव में प्लाट में बने पशुवाड़े का कुंडा उखाड़ कर चोर भैंस चोरी कर ले गए।
सतीश घनघस वासी मांडी ने बताया कि इसराना बाजार में उसकी हरियाणा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा था। दुकान के गल्ले से पच्चीस हजार की नकद और दुकान से करीब तीन हजार की दवाएं चोरी मिलीं।
गुरविंद्र वासी जौंधन कलां ने बताया कि इसराना बाजार में हिमांशु बूट हाउस के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा था। दुकान से करीब पच्चीस हजार का सामान गायब मिला। दोनों दुकानदारों द्वारा मामले सूचना पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूठर से साठ हजार की भैंस चोरी
सतबीर वासी पूठर ने बताया कि बीती रात उसके प्लाट में बने पशुवाड़े का कुंडा तोड़ कर चोर पशुवाड़े से एक भैंस चोरी कर ले गए। सुबह जब वह प्लाट पर पहुंचा तो भैंस गायब मिली। पशुपालक सतबीर ने भैंस की कीमत साठ हजार रुपये बताई है।