फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sticks and bricks were used fiercely during the wedding, many people injured

Panipat News: शादी में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट, कई लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sticks and bricks were used fiercely during the wedding, many people injured
पानीपत। सैनी कॉलोनी में शादी समारोह में बारातियों व वधु पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईंट चली। दोनों ने एक दूसरे पर ईंटों से पत्थराव किया। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुजुर्गों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में समझौता कराया और पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहरे में यहां विवाद समारोह संपन्न कराया गया। इस विवाद की वीडियो लगातार वायरल हो रही है।दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर पंचायती समझौता कर लिया है। इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि नूरवाला से बारात आई थी। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची, बाराती डांस करते हुए पैसे उड़ा रहे थे। इसी दौरान धक्कामुक्की में एक युवक को धक्का लग गया। इसी बात को लेकर इतना मामला बढ़ गया की बारात में घुसे बाहरी लोगों ने जमकर कुर्सी पत्थर,और लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो आरोपियों ने दर्जनों युवकों को मौके पर बुलाकर बारातियों पर हमला कर दिया। जिसमें कई बारातियों को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की निगरानी में शादी को संपन्न कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed