फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SPO and brother attacked by neighbors in police post

एसपीओ और भाई पर पड़ोसियों ने पुलिस चौकी में किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
SPO and brother attacked by neighbors in police post
समालखा। जमीन के विवाद में एसपीओ और उसके भाई पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने समालखा चौकी के करीब 10 पुलिसकर्मियों के सामने वारदात को अंजाम दिया। इस आशय की शिकायत पर समालखा पुलिस ने ईश्वर, स्वराज एवं तीन अन्य के खिलाफ चौकी में मारपीट का केस दर्ज किया है। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने डंडों से लैस आरोपियों की वीडियोग्राफी की। वहीं घायलों को लेकर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रवीन ने बताया कि वह गांव कुहाड़ पाना का रहने वाला है। वह समालखा के अंर्तगत आने वाली हल्दाना चौकी में बतौर एसपीओ तैनात है। उसके भाई इकबाल ने 2014 में गांव के ही रहने वाले देवी सिंह से एक बना हुआ मकान खरीदा था, जिसके सभी दस्तावेज इकबाल के पास हैं। देवी सिंह मकान बेचने के बाद इकबाल के पास ही रहता था। देवी सिंह इसी साल 14 जून को बीमार हो गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। उसके परिजनों को सूचित भी किया गया, मगर उसके परिजन उससे मिलने नहीं आए। 15 जून को देवी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद देवी सिंह के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही एसपी को भी शिकायत दी थी। यही नहीं पोस्टमार्टम के बाद आरोपी शव को जबरन उसी घर में लेकर गए। इसके बाद वहां कब्जा करके रहने लग गए। आरोप है कि इसी मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में एसपीओ ने कुछ पुलिस वालों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed