फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Spiritual happiness begins with subtlety: Radhe-Radhe

सूक्ष्मता से शुरू होता है आध्यात्म का सुख : राधे-राधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Spiritual happiness begins with subtlety: Radhe-Radhe
पानीपत। कथा के समापन पर हवन पर आरती करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : Panipat
पानीपत। ‘आनंद की अनुभूति धीरे-धीरे प्रतिपद पर बढ़ती जाती है। आध्यात्म का सुख अपनी सूक्ष्मता से शुरू होता है। ये बिलकुल छोटा है इसलिए आकर्षक नहीं है। आध्यात्मिक कार्य की शुरुआत धीमी हो सकती है परंतु असर सर्वाधिक होता है।’ यह बात कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने श्री अवध धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

अवध धाम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित में ज्योतिषाचार्य दाऊजी महाराज के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व व्यास मंच पर विराजमान कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा किसी से मित्रता यदि करनी है तो भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा के चरित्र से सीखो और चिंतन करो। सीखा हुआ तो भूला जा सकता है लेकिन चिंतन किया हुआ भूला नहीं जा सकता।
विज्ञापन

सुबह की बेला में समापन समारोह के अंदर दाऊजी महाराज की अध्यक्षता में पावन पवित्र हवन किया गया। हवन के दौरान कथा में यजमान रहे सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं एवं विश्व शांति की मंगल कामना की। हजारों सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अवध धाम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि-विधान से किया कथा पूजन, कथावाचक को किया सम्मानित
इस अवसर पर ग्रामीण विधायक के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने सर्वप्रथम श्रीमद् भागवत कथा पूजन विधि-विधान से किया। श्री अवध धाम मंदिर समिति ने हरपाल ढांडा का स्वागत किया। दाऊ जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने व्यास मंच पर विराजमान राधे-राधे महाराज को सम्मानित किया व दाऊजी महाराज से आशीर्वाद लिया। सनातन धर्म संगठन ने व्यास मंच पर विराजमान राधे-राधे को पगड़ी पहनाकर एवं दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कथा के दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकुमार मिगलानी, नंद किशोर छाबड़ा, राजेंद्र गुप्ता, पवन जिंदल, अशोक जिंदल, पार्षद पवन राणा, डॉ. रमेश चुघ, एडवोकेट कमल राणा, अशोक कंसल, कृष्ण रेवड़ी, विजय सहगल, डॉ. सुमित शर्मा, वेद शर्मा, महेंद्र शर्मा, सतीश गुप्ता, मदन डूडेजा, पूर्व विधायका रोहिता रेवड़ी, सुरेंद्र रेवड़ी, तुषार खरबंदा, राजीव भाटिया, सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया, केसी अनेजा, जुगल किशोर अरोड़ा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

पानीपत।  अवध धाम मंदिर में कथा के समापन पर पंडित राधे-राधे महाराज को सम्मानित करते हुए हरपाल ढांड?

पानीपत। अवध धाम मंदिर में कथा के समापन पर पंडित राधे-राधे महाराज को सम्मानित करते हुए हरपाल ढांड?- फोटो : Panipat

पानीपत। अवध धाम मंदिर में कथा के समापन पर दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथि ।

पानीपत। अवध धाम मंदिर में कथा के समापन पर दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथि ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed