फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special camps will be organized on Saturday-Sunday regarding property tax.

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर शनिवार-रविवार को लगेंगे विशेष शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized on Saturday-Sunday regarding property tax.
पानीपत। नगर निगम के संपत्तिकर में ब्याज व मूलधन में छूट की योजना 30 सितंंबर तक है। शहर के लोगों के लिए इसे निगम में भुगतान करने के लिए अब केवल पांच दिन शेष हैं। इसके लिए निगम कार्यालय वीरवार से सोमवार तक खुला रहेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके और निगम के राजस्व में भी इजाफा हो सके। संपत्तिकर में छूट के लिए बकाया राशि को एकमुश्त जमा करवाना होगा और संपत्ति का स्वयं सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अब 178975 संपत्तियां हैं। इनमें से एक अप्रैल 2024 से लेकर अब तक केवल 15020 लोगों ने ही अपना संपत्तिकर जमा करवाया है। जिसमें से अब तक करीब 1.63 लाख लोग योजना से अछूते हैं। अब तक निगम के खजाने में करीब 5.08 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम की रिकवरी की डिमांड करीब 24 करोड़ रुपये तय की गई थी। इससे पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम ने अपने निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा रिकवरी करते हुए करीब 29 करोड़ रुपये टैक्स की वसूली की थी। जो पिछले 14 साल का कीर्तिमान था। अब तक बंटोरे गए टैक्स में 4.76 करोड़ रुपये संपत्तिकर और 31.98 लाख रुपये फायर टैक्स वसूला जा चुका है। खास बात ये है कि टैक्स रिकवरी के लिए निगम शनिवार-रविवार को भी कार्यालय खोलने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल शहरी स्थानीय निकाय की ओर से 30 सितंबर तक संपत्तिकर के मूल पर 15 प्रतिशत और इसके ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके बाद बकाया पर मोटा ब्याज यानी 18 प्रतिशत सालाना एवं डेढ़ प्रतिशत मासिक दर से भी वसूला जाएगा। वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के लिए अगर पूरी बकाया राशि एकमुश्त भर दी जाती है तो संपत्ति कर के बकाया पर लगे संपूर्ण ब्याज की छूट रहेगी। इसके साथ पिछले करीब 14 साल के संपत्तिकर के मूलधन में से भी 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सरकार की ओर से चल रही टैक्स में ब्याज और मूल में छूट की योजना को लेकर शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोलकर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed