फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son strangled his mother to death for refusing to sell land

एक एकड़ जमीन बेचने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Son strangled his mother to death for refusing to sell land
गांव बबैल में एक एकड़ जमीन बेचने से मना करने पर बेटे ने 70 वर्षीय मां की गला घोटकर हत्या कर दी। रविवार शाम पांच बजे मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। बड़ा बेटा घर पहुंचा तो मां मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बबैल निवासी प्रिंटिंग का काम करने वाले कृष्ण ने बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। पिता के बाद सबसे बड़े भाई खेल सिंह की भी दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई और तीन साल पहले भाभी घर छोड़कर चली गई। उनकी 10 वर्षीय बेटी सिमरन और सात वर्षीय बेटा लक्ष्य दादी रुकमन देवी (70) के पास ही रहते थे। जबकि सबसे छोटा भाई कविंद्र ट्रक चलाता है। कृष्ण ने बताया कि उनके हिस्से में तीन एकड़ पैतृक जमीन आती है। लेकिन फिलहाल यह जमीन मां रुकमन देवी के नाम पर ही है। भाई कविंद्र ने गांव की ही एक अंतरजातीय महिला से शादी की थी। वह दोनों पानीपत शहर जाकर किराए के मकान में रहने लगे थे। कविंद्र की पत्नी रुपयों के लिए उस पर जमीन बेचने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते कविंद्र ने मां पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। मां ने मना किया तो वह रंजिश रखने लगा। जितनी बार कविंद्र ने जमीन बेचने का जिक्र किया, मां ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इसके बाद रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब भाई कविंद्र ने मां की गला घोटकर हत्या कर दी। सेक्टर 13-17 पुलिस ने बड़े बेटे कृष्ण के बयान केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बहन के घर गोहाना गया था। घर पर मां रुकमन और बड़े भाई के दोनों बच्चे थे। शाम को कविंद्र घर लौटा और जमीन बेचने को लेकर मां से विवाद हुआ। इस दौरान उसने गला घोटकर मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण को कॉल किया और कहा कि चाचा जल्दी घर आ जाओ, छोटे चाचा ने दादी को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि जमीन के लिए छोटा भाई उनके परिवार और बड़े भाई के दोनों बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। कृष्ण के अनुसार अब उन्हें भी अपने भाई से जान का खतरा बना हुआ है।
कृष्ण ने बताया कि पूर्वजों के बाद भी उनकी जमीन एक ही रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने अपनी जमीन की अलग-अलग रजिस्ट्री नहीं कराई है। जब भी जमीन बेचने होगी तो पूरे परिवार की एक साथ ही जमीन बिकेगी। शायद इसी वजह से मां उसे इंकार कर रही थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक एकड़ जमीन की कीमत करीब 45 लाख रुपये है।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, दूसरे नंबर के बेटे के बयान पर हत्यारोपी छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामनिवास सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed