फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son, of course we don't care if he dies.

Panipat News: बेटा बेशक मर जाए हमें परवाह नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Son, of course we don't care if he dies.
पानीपत। पानीपत शहर से 27 किलोमीटर दूर रेरकलां गांव के खेतों में चांदीपुर डेरा है। 40 साल से यहां बलबीर बाजीगर का परिवार रहता है। अचानक इनका परिवार, अभिनेता सलमान खान के मकान पर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार इनके बेटे सुखबीर उर्फ सुक्खा के चलते चर्चा में आ गया। इस खबर से परिवार सकते में है। पिता ने आक्रोश भरे लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेटा बेशक मर जाए हमें परवाह नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंचायत ने यहां लगभग आधा एकड़ जमीन बलबीर बाजीगर को दी थी। बलबीर बाजीगर पशुपालक के रूप में पूरे क्षेत्र में मशहूर है। उसका बड़ा बेटा सुखबीर उर्फ सुक्खा (32) सातवीं कक्षा पास है। वह बचपन से गलत संगत के चलते नशे की दलदल में फंस गया। परिवार के सदस्य भी उससे परेशान रहने लगे। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल से इंटरव्यू वायरल हुआ तो सुक्खा के मन में डॉन बनने का सपना घर कर गया। वह दिन भी गैंगस्टरों की वीडियो देखता और सिद्धू मुसेवाला का लई फिरदा मौत नाल फेरे... गाने पर झूमता रहा। वह घर के काम भी सही ढ़ग से नहीं करता था। डॉन बनने की चाहत में वह धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नाई के गुर्गाें के संपर्क में आ गया। छह माह पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को सुक्खा ने ही हथियार उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन


चांदीपुर डेरे में 10-12 मकान हैं। यहां सुक्खा का भी तीन कमरों का मकान है। सुक्खा के छोटे भाई पिंटू व अंग्रेज दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सुक्खा चार बेटियों वीरा, मीरा, बेबी, काव्य व बेटे प्रिंस का पिता है। उसकी पत्नी सरोज भी दिहाड़ी मजदूरी करती है। सुक्खा रिफाइनरी में अपने चाचा लखविंद्र की ड्राइविंग में मदद करता था। जो भी पैसे उसे मिलते उनकी शराब पी जाता था। घर के आर्थिक हालात बेहद खराब है। पत्नी सरोज किसी तरह से बच्चों को पालन पोषण कर रही है। उसका बेड टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के खाने के लिए आटा तक नहीं है। नमक मिर्च व मसाले के डिब्बे भी खाली ही पड़े हैं। बच्चे खाने तक का तरस रहे हैं। बलबीर बाजीगर ने बताया कि बुधवार दोपहर तक सुखबीर घर पर ही था। उसके चाचा लखविंद्र ने उसे दोपहर को घर में आटा लाने व सिलिंडर भरवाने के लिए एक हजार रुपये दिए थे। वह पैसे लेते ही घर से चला गया। रात नौ बजे उसकी पत्नी सरोज ने उसे कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि वह रिफाइनरी के पास है और ट्रक लेकर जा रहा है। उसको लुधियाना ट्रक लेकर जाना है। इसके बाद वह सो गए। उनके पास सुबह पुलिस की कॉल आई। पुलिस ने उसकी पत्नी सरोज को सेक्टर 29 पुलिस थाना में बुलाया, वहां उससे सुक्खा के बारे में पूछताछ की गई।
बेटे सुक्खा के बारे में बताते हुए बलबीर बाजीगर की आंखों में आंसू आ गए और आंसू पोछते हुए बोला कि ऐसी औलाद से बढि़या तो यह है कि वह पैदा ही न होता। उसकी पूरे क्षेत्र में बहुत इज्जत है। उसने नाम खराब कर दिया। बेटा बेशक मर जाए हमें परवाह नहीं है।


बॉक्स

सारा दिन बदमाशों की बात करता था- बलबीर
बलबीर बाजीगर ने बताया कि उसका बेटा सुक्खा सारा दिन बदमाशी की वीडियो देखता था। सिद्धू मूसेवाला के गाने सुनता था। उस पर बदमाशी का भूत सवार हो गया था। वह सारा दिन मोबाइल पर भी बदमाशी की ही बात करता था। पत्नी से भी मारपीट करता रहता था। उसके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed