{"_id":"64b80d36f4ba9e06340f0c93","slug":"snake-bites-je-on-embankment-in-panipat-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: तटबंध पर जेई को सांप ने डसा, गंभीर, पिछले 10 दिन से गांव तामशाबाद और नवादा आर तटबंध पर तैनात था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: तटबंध पर जेई को सांप ने डसा, गंभीर, पिछले 10 दिन से गांव तामशाबाद और नवादा आर तटबंध पर तैनात था
Wed, 19 Jul 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:50 PM IST
सार
जेई मोहित बुधवार सुबह मजदूरों से मिट्टी के कट्टे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मिट्टी के कट्टे को हटाया उसके नीचे बैठे सांप ने जेई मोहित के पैर पर डस लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर Snake
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में यमुना के तामाशाबाद तटबंध को मजबूत करते समय सिंचाई विभाग के एक जेई को सांप ने डस लिया। वे उस समय मजदूरों को साथ लेकर मिट्टी के कट्टों से बांध को मजबूत बना रहे थे। एक कट्टे को जेई खुद ठीक कर रहे थे। उसके नीचे से सांप ने उनको डस लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां दो सांप नजर आए। एक को लोगों ने मार दिया, जबकि दूसरे को मारने से रोक दिया। इसी सांप ने जेई को डस लिया। उनको पानीपत के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के जेई मोहित नौ जून से यमुना तटीय क्षेत्र में तैनात है। वे लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। जेई मोहित बुधवार सुबह मजदूरों से मिट्टी के कट्टे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मिट्टी के कट्टे को हटाया उसके नीचे बैठे सांप ने जेई मोहित के पैर पर डस लिया। बेलदार ने सांप को काटते देख लिया।
विज्ञापन