फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six new corona positive in panipat on wednesday

जिले में कोरोना वायरस से और छह लोग संक्रमित, चार ने कोरोना को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six new corona positive in panipat on wednesday
जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह संक्रमित मिले। चार लोगों ने कोरोना पर विजय हासिल की। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। गांव डिकाडला के 32 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12 की 60 वर्षीय महिला और छह वर्षीय बच्ची, भरत नगर के 20 वर्षीय पुरुष, अटावला गांव के 60 वर्षीय पुरुष और गांव कारद की 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना के 206 केस हो गए हैं। प्रदेश में अब 206 या उससे ज्यादा मामलों में पानीपत 12वें नंबर पर आ गया है। पहले 100 केस में 90 दिन (19 मार्च पहले केस से लेकर 15 जून 100वें केस तक) लगे। लेेकिन अगले 100 केस आने में सिर्फ 15 दिन ही आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामले लगभग पांच गुणा से भी ज्यादा रफ्तार से बढ़ रहे हैं। पहले 100 केसों में 5 की मौत हुई थी और अगले 100 केसों में 2 लोगों की मौत हुई है। उधर, जवाहर नगर के 45 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय महिला, रिफाइनरी टाउनशिप की 51 वर्षीय महिला और हरिबाग कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इतने केस होने की दो बड़े कारण
1. 200 केस होने की सबसे बड़ी वजह परिवार में पहुंचा कोरोना
जून में रोजाना 4 के औसत से 30 दिनों में 138 पॉजिटिव केस मिले। जून में 21 परिवारों में कोरोना पहुंचा। इनमें 70 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। इसमें एल्डिको के एक परिवार में एक उद्यमी की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

2. कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से पालन नहीं
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम डीसी को उस एरिया को सील कर कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश करता है। तुरंत कंटेनमेंट जोन बनने के बजाए एक से दो दिन में जोन बनाया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में भी लोग घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 के कुल 8 997 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। 8398 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुधवार को भी इनमें से 259 सैंपल भेजे गए हैं। 397 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 75 केस एक्टिव हो गए हैं। 124 केस रिकवर हो चुके हैं।
डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed