फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six full and four partially canceled trains, people traveled in the bus

छह पूर्ण और चार ट्रेन आंशिक रूप से रहीं रद्द, लोगों ने बस में किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six full and four partially canceled trains, people traveled in the bus
Six full and four partially canceled trains, people traveled in the bus - फोटो : Panipat
पानीपत। सोनीपत-सांधल कलां के बीच रविवार को सुबह 11:50 बजे से दोपहर 3:50 बजे तक रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य हुआ। इस दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे लाइन बंद रही। अप और डाउन की नई-दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू, अमृतसर और जालंधर इंटरसिटी रद्द रही। जिससे दिनभर स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नई दिल्ली शताब्दी, ऊना हिमाचल शताब्दी सहित तीन ट्रेनें देरी से चली। रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को पहले ही संदेश पहुंच गया था। जिससे उन्होंने कैब और बस से सफर किया। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री सुबह ही कुरुक्षेत्र मेमू में सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। रोज की तरह सैकड़ों यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। जिसके बाद स्टेशन स्टाफ ने उन्हें बताया कि ट्रेन रद्द है और वे बस डिपो की ओर गए।
विज्ञापन

बस डिपो पर दिनभर रही यात्रियों की भीड़
दिल्ली चंडीगढ़, मुंबई व यूपी के लिए जाने वाली ज्यादातर ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों ने बस में सफर तय किया। जिससे सुबह से लेकर शाम तक बस डिपो पर यात्रियों की भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में यात्री चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, यूपी जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे और बसों के आने पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यह ट्रेनें रही रद्द :
04449: न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
04452: कुरुक्षेत्र- दिल्ली मेमू
12460: न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12459: अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14682: जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस
14681: न्यू दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहीं बंद :
14508: दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14507: फजालिका इंटरसिटी एक्सप्रेस
14522: दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14521: अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस
यह ट्रेनें चली
12046: नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चली।
12926: पश्चिम एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से चली।
12057: ऊना हिमाचल जनशताब्दी चलेगी 70 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed