{"_id":"6728004a6ab82b32260540a4","slug":"sisters-kept-fast-for-the-long-life-of-brothers-panipat-news-c-244-1-pnp1007-126805-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत
विज्ञापन
पानीपत। भैया दूज पर बहनों में काफी उत्साह देखने को मिला। बहनों ने सुबह ही शुभ मुहूर्त में भाइयों की तिलक किया। भाइयों ने बहनों को चांदी की पायल, चेन, सोने का बिस्किट व अन्य उपहार भेंट किया। बाजार में उपहार के लिए अन्य सामानों की भी अधिक खरीदारी की गई। मिठाई की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। वहीं रोडवेज बसों में उत्तर प्रदेश के शामली व कैराना और प्रदेश के असंध व जींद रूट पर बसों की मांग अधिक रही।
रविवार को सुबह ही शहर समेत बाजार में चहल पहल अधिक रही। बहनों ने भाइयों के लिए व्रत रखा। भाई बहनों के घर पहुंचे। यहां बहनों ने अपने भाइयों को तिलक किया। इसके साथ अपने व्रत का पारण किया। वैसे तो प्रात:काल से ही भैया दूज मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:22 बजे तक रहा। मुहूर्त की अवधि 2:12 घंटे की रही। जिसमें बहनों ने अपने भाइयों को शुभ मुहूर्त रहते तिलक किया। बहनों ने सुबह स्नान-ध्यान के बाद यम देव की पूजा की। भाइयों के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधा और माथे पर तिलक किया।
भाई दूज के लिए बहनों ने पूजा थाली में तिलक करने के लिए रोली, चंदन, चावल, लाल कलावा, सुपारी व एक चांदी का सिक्का रखा। थाली में तिलक के बाद पहनाने वाली फूल माला व साथ ही मिठाई भी रखी। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाने से रिश्तों में मिठास और विश्वास बना रहता है। इस दौरान कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती है। तिलक कराने के बाद भाइयों ने अपनी बहनों से आशीर्वाद लिया और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ उपहार दिए।
विज्ञापन
बॉक्स
सोने के बिस्किट व चांदी की पायल की रही मांग
भैया दूज पर सबसे ज्यादा सोने के बिस्किट व चांदी की पायल की मांग रही। साथ ही सोने के टोप्स व बाली की भी अधिक खरीदारी की गई। सोने-चांदी का भाव ज्यादा होने के कारण लोग अपने बजट के अनुसार ज्वेलरी का वजन कम कर सामान की खरीदारी करते रहे। बाजार से अन्य सामान की उपहार के लिए खूब जमकर खरीदारी हुई। जिससे बाजार में रौनक बनी रही। बिक्री होते देख दुकानदारों को चेहरे भी खिले नजर आए। मिठाइयों की दुकानों पर भी लगातार भीड़ बनी रही। दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार भैया दूज के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला । इस साल भैया दूज पर मिठाई के साथ उपहार देने के सामान में भी बिक्री ज्यादा हुई है।
भैया दूज के दिन कई रूटों पर बसों की मांग अधिक रही। उत्तर प्रदेश के शामली और कैराना के अलावा असंध रूट पर अधिक यात्री पहुंचे। ऐसे में रोडवेज को इन रूटों पर बसों के तीन-चार चक्कर अतिरिक्त लगाए। इसके साथ लोग निजी वाहनों में अपने गंतव्य को पहुंचे। रविवार और भैया दूज के चलते जीटी रोड समेत अन्य सड़कों पर सुबह के समय कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई।