फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Siddharth of Panipat won the Racketlon Championship by defeating Britain

पानीपत के सिद्धार्थ ने ब्रिटेन को हराकर जिताई रैकेटलॉन चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharth of Panipat won the Racketlon Championship by defeating Britain
ऑस्ट्रिया में ब्रिटेन को हराकर जीत दर्ज करने वाली भारत की रैकेटलॉन टीम - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले के एक और धाकड़ खिलाड़ी ने ऑस्ट्रिया में आयोजित रैकेट लोन चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। 24 से 28 अगस्त तक ऑस्ट्रिया के ग्राज में आयोजित 19वीं विश्व रैकेटलॉन चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार ग्रेट ब्रिटेन को हराया। पिछले तीन वर्षों से ग्रेट ब्रिटेन यह खिताब जीता आ रहा था। इस बार भारत ने इस पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

भरतीय टीम के सदस्य खिलाड़ियों में से एक पानीपत के सिद्धार्थ नांदल ने टीम स्पर्धा में अपना हर मैच भारी अंतर से जीता और टीम को बढ़त दिलाई। इससे भारत की जीत हुई। सिद्धार्थ ने इसी विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक भी जीता।
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में उन्होंने मुंबई में 2022 के लिए राष्ट्रीय रैकेटलॉन का खिताब जीता था। सिद्धार्थ ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनका सपना था और आखिरकार यह सच हो गया। वह चाहते हैं कि भारत के और खिलाड़ियों को भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें और देश को हमेशा गौरवान्वित करें। सिद्धार्थ आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं और जब भारत ने जर्मनी में 2019 में 17 वीं रैकेटलॉन चैंपियनशिप में चैलेंजर कप जीता था। उस टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपनी टीम के सदस्यों और विशेष रूप से टीम के कप्तान आदर्श और रैकेटलॉन इंडिया स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केके चीमा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed