फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SI and SPO and constable suspended in ghee trader murder case in Panipat

पानीपत: घी व्यापारी हत्याकांड में एसआई व एसपीओ और सिपाही निलंबित, घायल को नहीं पहुंचाया था अस्पताल

Fri, 07 Jan 2022 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 12:23 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को कहा कि वह घायल को अपनी ईवीआर में अस्पताल ले जाएं लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का इंतजाम किया और उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
SI and SPO and constable suspended in ghee trader murder case in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समालखा में घी व्यापारी राजकुमार उर्फ राजू हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर एसपी ने ईवीआर पर तैनात एसआई कर्मबीर, सिपाही सोमबीर और एसपीओ को निलंबित कर दिया है। एसआई कर्मबीर और सिपाही सोमबीर के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। समालखा की मातापुली स्थित बाग वाला मोहल्ले में चार जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने घी व तेल व्यापारी राजकुमार उर्फ राजू को गोली मार दी थी। 

विज्ञापन


गोली मारने के बाद बदमाश व्यापारी से डेढ़ लाख भी लूट ले गए थे। स्थानीय लोगों ने इस मामले में डॉयल 112 पर कॉल की थी। कॉल के बाद ईवीआर मौके पर पहुंच गई थी। व्यापारी राजू खून से लथपथ हालत में पड़ा था और मदद की गुहार लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को कहा कि वह घायल को अपनी ईवीआर में अस्पताल ले जाएं लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का इंतजाम किया और उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते राजू को इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


वहीं, एसपी शशांक कुमार सावन ने 25 हजार रुपये लूट के मामले में लापरवाही पर एक एसआई और ईआरवी के ड्राइवर को निलंबित किया है। गांव पट्टी कल्याणा के पास मंगलवार रात दिल्ली के रोहिणी निवासी सुरेंद्र वधवा और उसके ड्राइवर मुकेश कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए थे। जिस मामले में व्यापारी सुरेंद्र ने डॉयल 112 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में ईवीआर पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में एसआई हरिदत और एसपीओ थे। आरोप है कि एसपीओ नशे में धुत था। उसने आते ही पीड़ितों से ही दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिसकर्मी को कहा कि वह बदमाशों को पहचान लेगा। इसी बात पर एसआई भी तैश में आ गया और उसने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया।


एसआई ने कहा कि तूने सुनसान जगह पर गाड़ी क्यों रोकी थी। आरोप है कि उन्होंने एसआई का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित की ओर से समालखा थाना पुलिस को तीन अज्ञात लुटेरों समेत एसआई हरिदत के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने 323, 379बी, 34, 506 आईपीसी और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed