{"_id":"6acff2daf609da15940c6bd6","slug":"shopkeepers-clash-with-team-arriving-to-collect-buckwheat-flour-samples-market-shuts-down-in-protest-panipat-news-c-18-1-knl1004-1013099-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कट्टू के आटे का नमूना लेने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कट्टू के आटे का नमूना लेने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, विरोध में बाजार बंद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गुड़ मंडी में बुधवार को कट्टू के आटे का नमूना लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और दुकानदार पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार के एक नजदीकी ने टीम के सदस्य को मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उनका होंठ फट गया।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष किला थाने पहुंच गए। वहां शहर के कई व्यापारी भी एकत्रित हो गए। करीब पांच घंटे तक विवाद चलता रहा। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी शिकायत वापस ले ली और दोनों पक्षों में सुलह हो गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम को नवरात्र के दौरान बाजार में मिलावटी कट्टू का आटा बेचे जाने की सूचना मिली थी।
इसके आधार पर विभाग की टीम गुड़ मंडी स्थित जिंदल कन्फेक्शनरी पर पहुंची और आटे का नमूना लिया। कागजी कार्रवाई के दौरान दुकानदार पक्ष ने विरोध किया, जिससे बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि बीच-बचाव करने आए टीम के चालक के मुंह पर मुक्का मारा गया, जिससे उनके होंठ से खून बहने लगा। विवाद के बीच विभाग
की टीम ने दुकान से कट्टू के आटे के तीन और एक अन्य आटे की चक्की से भी नमूना लिया।
n व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष
घटना की सूचना पर देवी मंदिर के प्रधान काकू बंसल, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा, अध्यक्ष दर्शनलाल वधवा और उपाध्यक्ष संजय वर्मा सहित कई व्यापारी किला थाना पहुंच गए। व्यापारियों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन त्योहार के समय व्यापारियों को परेशान कर रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि कार्रवाई करनी है तो पहले अवैध फैक्ट्रियों को बंद कराया जाए। विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर रोष जताया। दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर मिलावट की सूचना पर नमूने लेने की कार्रवाई की गई थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। समाज के गणमान्य लोगों और व्यापारियों की मौजूदगी में बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई। यदि कोई
शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -नीरज,
किला थाना प्रभारी