{"_id":"62e9867e5d19de07fa21dbb4","slug":"shopkeeper-beat-couple-and-son-hostage-panipat-news-knl11666084","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने दंपति और बेटे को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने दंपति और बेटे को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलवा कॉलोनी में सही गुणवत्ता का दूध मांगने पर दुकानदार ने दंपति और उनके बेटे को बंधक बनाकर मारपीट की। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को मुक्त कराया और उन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से इलाज कराने के बाद उन्होंने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी।
नलवा कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि 31 जुलाई को वह मांगेराम की दुकान से दूूध लेने गया था। मांगेराम दुकान पर नहीं था, उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी। जिसने उसे लोकल दूध की थैली दी, उसने वीटा या अमूल की थैली मांगी तो महिला ने मना कर दिया। उसने लोकल दूध खरीदने से इंकार कर दिया और वह जाने लगा। इसी समय पड़ोसी दुकानदार मंदीप ने आकर उसे थप्पड़ मारा। उसने विरोध किया तो दूसरे युवक ने उस पर हमला कर दिया। उसे जातिसूचक शब्द कहे। वह अपने घर चला गया, उसने पत्नी और बेटे आशीष को इस झगड़े के बारे में बताया। पत्नी और बेटा दुकान पर उलहाना लेकर गए तो आरोपी मंदीप ने चार से पांच युवकों के साथ मिलकर फिर से उन तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह मारपीट करते हुए दुकान के अंदर खीच कर ले गए। आरोपियों ने उन्हें दुकान के अंदर ही बंधक बना लिया। उसके भाई की पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गेए। पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त कराया। उन्होंने सामान्य अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी।
युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और आईपीसी की धारा 323, 506, 34, 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी